राजमिस्त्री काम के दौरान घायल, गढ़वा रेफर

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड के पीएम श्री उच्च विद्यालय खरसोता में निर्माणाधीन बाल वाटिका भवन में काम कर रहे राजमिस्त्री अनूप कुमार राम (20 वर्ष), निवासी रामानुजगंज, बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे काम के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वे डोर लेवल पर ईंट जोड़ाई कर रहे थे और गमछा कमर में बांधते वक्त संतुलन बिगड़ने से नीचे रखी ईंटों पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही काफी खून बहा। शिक्षकों और अन्य मजदूरों की मदद से उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!