राजद नेता व पलामू भारतीय नाई समाज के नेता जयशंकर ठाकुर हत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Location: पलामू

……..

राष्ट्रीय जनता दल ओबीसी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष और पलामू जिले के पाटन प्रखंड के भारती नाई समाज के वरिष्ठ नेता जयशंकर ठाकुर की संदिग्ध मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गयी है। साथ ही प्रभावित परिवार को विधि सम्मत मुआवजा देने का आग्रह प्रशासन और सरकार से किया गया है। मंगलवार को एमएमसीएच में जयशंकर ठाकुर के शव का पोस्टमार्टम कराने आए राजद नेताओं के साथ साथ भारतीय नाई समाज के लोगों ने यह मांग की।
भारती नाई समाज के गढवा जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम ठाकुर जी ने कहा कि जयशंकर ठाकुर की निर्मम हत्या की गयी है। हत्या करने के बाद डेडबॉडी को लाकर खेत में फेंका गया। शरीर के कई हिस्सों को एसिड से जलाया गया ऐसा मालूम पड़ताहै। शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट आयी है। यही कारण है कि एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ और रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
ठाकुर जी ने कहा कि नाई समाज घटना की घोर निन्दा करता है। एक साजिश के तहत जयशंकर ठाकुर की हत्या हुई। उन्होंने पाटन थाना प्रभारी के वज्रपात से मौत वाले बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज किए है निश्चित रूप से यह गहन जांच का विषय है वज्रपात की घटना से स्थानीय लोगांे ने भी इनकार किया है।
उन्होंने कहा कि मनगढ़ंत बातें करना ठीक नहीं होता है। सोमवार सुबह उताकी गांव में आसमान साफ था और किसी तरह की वज्रपात की घटना नहीं हुई थी। ठाकुर जी ने कहा कि थाना प्रभारी ने बिना सोचे समझे आखिर किसके दबाव में आकर हत्या मामले को आपदा साबित करने की कोशिश कर रहे हैं यह समझ से परे। ठाकुर जी ने सरकार व प्रशासन से मांग की है की जल्द से जल्द हत्याकांड का पुलिस उद्भेदन करे नही तो नाई समाज मजबूर होकर आन्दोलन करने पर बाध्य होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!