Location: Garhwa
गढ़वा : रहबर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शुक्रवार को बाहर से आए दिहाड़ी मजदूरों के बीच 200 पीस छाते का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि सुशील कुमार ने सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि रहबर वेलफेयर सोसायटी समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के लिए लगातार कार्य कर रही है। संस्था रक्तदान, पौधारोपण और सामाजिक जागरूकता जैसे कई क्षेत्रों में सराहनीय योगदान दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष मासूम खान ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में दिहाड़ी मजदूरों के बीच रेनकोट और लंच बॉक्स का वितरण किया जाएगा। साथ ही, “पढ़ेगा बच्चा, तभी तो कुछ करेगा बच्चा” अभियान के तहत 15 दिनों के भीतर गरीब और यतीम बच्चों को पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें शिक्षा से जोड़ा जा सके।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शाहिद खान, सुलेमान कुरैशी, शरीफ रंगसाज, एजाज अंसारी, एकराम आलम, आशिफ रंगसाज, इरशाद आलम, वारिस अंसारी, चांद, फैजान आलम, वसीम अकरम, इम्तियाज अंसारी, फिरोज आलम, आमिर खान, जाहिद सिद्दीकी और नूर आलम सहित कई सदस्य मौजूद थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।















