रमना में हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन, अब हड्डी और स्त्री रोग का मिलेगा स्थानीय इलाज

Location: Ramana

रमना: प्रखंड मुख्यालय स्थित दुलारी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अब रमना क्षेत्र के लोगों को हड्डी रोग से संबंधित इलाज के लिए अनुमंडल या जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। इस हेल्थ केयर सेंटर में हड्डी रोग के इलाज के साथ-साथ डिजिटल एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसे उन्होंने क्षेत्र के लिए एक सराहनीय कदम बताया।

विधायक ने हेल्थ केयर सेंटर के संचालक से आग्रह किया कि गरीब मरीजों के इलाज में रियायत दी जाए। साथ ही, उन्होंने श्री वंशीधर नगर स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर को जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।

जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि हड्डी रोग के साथ-साथ स्त्री रोग के इलाज की सुविधा रमना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में स्थानीय स्तर पर इलाज संभव होगा, जिससे समय और जान दोनों की बचत होगी।

सभा को बिशनपुरा प्रमुख दीपमाला, रमना मुखिया दुलारी देवी और झामुमो नेता रोहित वर्मा ने भी संबोधित किया। उद्घाटन कार्यक्रम में हेल्थ केयर सेंटर के संचालक, कर्मचारी, झामुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस पहल से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!