रमना में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुखड़ा शिव मंदिर में भव्य आयोजन

Location: Ramana

रमना: महाशिवरात्रि के अवसर पर रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से मनोवांछित फल की कामना की। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

सुखड़ा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता, कथा और मेले का आयोजन

मडवनिया स्थित सुखड़ा शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सैकड़ों श्रद्धालु दंपतियों ने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने के उपरांत धार्मिक कथा का श्रवण किया और मंदिर परिसर में आयोजित मेले का आनंद उठाया।

विदित हो कि सुखड़ा शिव मंदिर में हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भाग लेते हैं।

मेला आयोजन में समिति की अहम भूमिका

मेले के सफल आयोजन में अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव राम नारायण ठाकुर, कोषाध्यक्ष विजय यादव सहित उमाशंकर यादव, अजय यादव, नरेंद्र ठाकुर, रवींद्र ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, राजेश्वर ठाकुर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!