रमना में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन, जनसुविधा को लेकर मुखिया का संकल्प हुआ पूरा

Location: Ramana


रमना (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वेश्वरी चौक के पास पंचायत निधि से निर्मित नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन मंगलवार को मुखिया दुलारी देवी ने किया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे। लोगों ने इस जनोपयोगी पहल के लिए पंचायत का आभार जताया।

गौरतलब है कि प्रखंड मुख्यालय में पूर्व में निर्मित सामुदायिक शौचालय देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुका था, जिससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों, हट-बाजार आने वाले ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय की कमी लंबे समय से क्षेत्र की एक बड़ी समस्या रही है।

मुखिया दुलारी देवी ने उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मुख्यालय में सामुदायिक शौचालय की कमी से लोगों को विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। इसे बनवाना मेरा संकल्प था और आज वह संकल्प पूरा हुआ है।”

ग्रामीणों ने इस पहल को पंचायत की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह वास्तव में जनसुविधा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, झामुमो नेता अनुज चंद्रवंशी, मुन्ना प्रसाद, संजय मधुर, सुरेंद्र सोनी, उमाकांत पांडेय, संदीप कुमार, राजीव कुमार, राजकरण राय, सुनील गुप्ता, विनोद राम, लालेश कुमार, मंतोष चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!