Location: Garhwa
गढ़वा: कसौधन वैश्य समाज के पूर्व सचिव अमित कश्यप ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए बी पॉजिटिव रक्तदान कर एक ज़रूरतमंद गर्भवती महिला संगम पांडेय को जीवनदान दिया। यह उनका 46वां स्वैच्छिक रक्तदान था।
अमित कश्यप ने रक्तदान के बाद कहा, “रक्तदान करना एक पुण्य का कार्य है। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता, बल्कि यह दूसरों की जान बचाने का माध्यम बनता है। सभी युवाओं को नियमित रक्तदान करना चाहिए।”
इस अवसर पर कसौधन वैश्य समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, आलोक कश्यप और विवेक कश्यप भी मौजूद रहे। सभी ने अमित कश्यप के कार्य की सराहना करते हुए युवाओं से उनके मार्ग पर चलने की अपील की।















