रंका में बालू–पत्थर का अबैध उत्खनन जारी, प्रशासन मौन

Location: Ranka


गढ़वा, रंका:
रंका थाना क्षेत्र में कनहर नदी सहित कई नदी–नालों से बड़े पैमाने पर बालू और पत्थरों का अबैध उत्खनन जारी है। रात के अंधेरे में दर्जनों ट्रैक्टरों से बेधड़क ढुलाई की जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस अवैध कारोबार में पुलिस, प्रशासन और कुछ प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों की मिलीभगत से प्रति दिन 40 से 45 हजार रुपये तक का अवैध वसूली तंत्र सक्रिय है।

जानकारों ने बताया कि कनहर नदी में पानी कम होने के कारण देर शाम और अहले सुबह बालू निकाला जाता है और रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लगभग तीन दर्जन ट्रैक्टरों से उसकी ढुलाई की जाती है। प्रति ट्रैक्टर 7 से 8 हजार रुपये में बालू की बिक्री हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, रंका एवं चिनिया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों — दुधवल, बाराडीह, नगारी अनहर, डोंगवाघाट, टकियाढर, बाजारटांड़, तिसिया, भौंरी, लीला पत्थर, जनेवा घाट, बरवाही हांडीघाट और बाहाहारा — में यह कारोबार सबसे अधिक सक्रिय है। कनहर नदी से निकला बालू चिनिया–रंका मार्ग से उत्तर प्रदेश तक भेजा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध बालू खनन से गरीब और मध्यम वर्गीय लोग, जो सरकारी आवास एवं निर्माण योजनाओं से जुड़े हैं, बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने बताया कि विभाग को इस स्तर के अवैध कारोबार की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र को सक्रिय किया जा रहा है और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!