
Location: Garhwa
गढ़वा:भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को रंका दक्षिणी मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलराम यादव ने की, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता, सह प्रभारी उदय प्रजापति तथा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज शर्मा मौजूद रहे। बैठक के दौरान सातों शक्ति केंद्रों के लिए शक्ति केंद्र चुनाव पदाधिकारियों एवं सह चुनाव पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
चुनाव प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी शक्ति केंद्रों पर सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। इस दिशा में सभी शक्ति केंद्र चुनाव पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 7 फरवरी से 12 फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी का गठन कर सूची जिला कार्यालय में जमा करें।
बैठक में मंडल के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को और सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।