रंका के खरडीहा गांव में जलमीनार से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन घायल

Location: Ranka


रंका (गढ़वा): रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव स्थित हरिजन टोला में पंचायत मद से लगे जलमीनार से पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडे से हुई मारपीट की इस घटना में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जलमीनार का निर्माण जलसहिया शोभा देवी के घर के समीप पंचायत मद से कराया गया था। स्थानीय निवासी लंबे समय से इसी जलमीनार से पेयजल व दैनिक उपयोग के लिए पानी भरते आ रहे थे। लेकिन हाल के दिनों में सहिया परिवार और टोले की महिलाओं के बीच पानी भरने को लेकर कहासुनी चल रही थी।

सोमवार की संध्या यह विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया। लाठी-डंडों से हुई इस झड़प में प्रदीप कुमार रवि, मनोज कुमार रवि, रघुनाथ राम रवि, कमेश राम, शिव राम, हरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, किशुन राम, राजेन्द्र राम सहित चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से शिव राम को गंभीर अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि पानी को लेकर पिछले दो माह से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इस मुद्दे को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी व पंचायत मुखिया को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने समाधान की पहल नहीं की। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द ही इस समस्या का हल नहीं निकाला गया तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!