योग स्वस्थ जीवन जीने की एक कला और विज्ञान है : विनोद पाठक

गढ़वा:एस एस जे एस एन महाविद्यालय में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय परिवार की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावकों कों आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं वही अन्य कर्मचारीयों ने योग का प्रदर्शन किया

कार्यक्रम के शुरुआत महाविद्यालय प्रधानाचार्य महोदय डॉ. विनोद पाठक के अभिभाषण से की गयी। उन्होंने लोगों कों सम्बोधित करते हुए कहा कि योगा हमारे शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक स्वास्थ्य का विषय तो है ही यह हमारे संस्कृति उत्थान और वैचारिक विकास के लिए भी अनिवार्य है
हम आपने समाज में लोगों कों शरीरिक और मानसिक विकास की दिशा मे हर संभव जागरूकता लाने के लिए प्रतिबद्ध हैँ इसलिए हमारे विद्यालय प्रबंधन की ओर से अलग – अलग मौक़े पर इस प्रकार के आयोजन करवाया जाता रहा है। उन्होंने कहा की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का विषय है “स्वयं और समाज के लिए योग।” यह विषय योग अभ्यास के दोहरे लाभों पर जोर देता है। व्यक्तिगत कल्याण को बढ़ाना और बड़े पैमाने पर समाज में सुधार करना। थीम यह मानती है कि आंतरिक शांति और आत्म-देखभाल एक खुशहाल और स्वस्थ अस्तित्व की आधारशिला हैं। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के शिक्षक गुप्तेश्वर मिश्र ने लोगों को योग का महत्त्व समझाते हुए सभी आसनों का योगा करवाया। इस दौरान विद्यालय मे हो रहे कार्यक्रम के साथ सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थिगण योगा किया और इसका लाभ उठाया।

विद्यालय के सभी शिक्षकों ने योगा का आयोजन कर एक सामाजिक सन्देश प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान , मनोज पाठक बीपी पांडे , परमेश्वर साहू, विनीता दीक्षित एवं अन्य कर्मचारी गण भी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!