या अली या हुसैन की गूंज के बीच निकला मुहर्रम का जुलूस, पहलाम के साथ संपन्न

Location: Garhwa

गढ़वा : हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम त्यौहार आज जिला मुख्यालय गढ़वा सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस मौके पर या अली या हुसैन के नारों के साथ झंडा एवं ताजिया दिए भारी संख्या में इस्लाम धर्मावलंबी जिला मुख्यालय गढ़वा में जुलूस में शामिल हुए।
जुलूस में लाठी भाला तलवारबाजी सहित एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाएं गए।इस मौके पर अमन कमेटी पठान टोली गढ़वा, शहीदे आजम कमेटी सोनपुरवा, अंजुमन इस्लामिया कमेटी उंचरी तथा सुन्नते इस्लामिया कमेटी रांकी मोहल्ला गढ़वा सहित विभिन्न कमिटीयों
द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक ताजिया जुलूस में प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का कर्बला के मैदान में घंटों समारोह के बाद देर रात्रि संपन्न हुआ। यहां पर कलाकारों द्वारा परंपरागत हथियार के साथ-साथ अन्य कई तरह के कर्तव्य दिखलाए गए। ऐसे ऐसे करतब दिखलाए गए जिसे देखकर उपस्थित लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। इस मौके पर झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता मंत्री व स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पहलाम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!