मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे साउंड से नियंत्रित होकर गिरा युवक गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला राहत नगर निवासी सागिल अहमद मोहर्रम जुलूस के दौरान ट्रैक्टर पर लदे डीजे से अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जुलूस में मौजूद लोगों के द्वारा सागील अहमद को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल सागील अहमद का इलाज करवा रहे है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल व्यक्ति से घटना के बारे में जानकारी लिया।मालूम हो की मोहर्रम हो या रामनवमी जुलूस इन दोनों पर्व में अक्सर देखा जाता है कि लोग साउंड के ऊपर बैठकर प्रदर्शन करते रहते हैं। जो लोगों के लिए खतरा का कारण बनता है।पुलिस प्रशासन को भी चाहिए कि डीजे पर लोगों को न बैठने दें। जो लोग नहीं मानते हैं उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो जुलूस के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!