गढ़वा में खुला जायसवाल स्पीच एंड हियरिंग सेंटर।

Location: पलामू

नित्या जायसवाल ने किया स्पीच एंड हियरिंग सेंटर का उद्घाटन

गढ़वा।मदरसा रोड आनंद मार्ग स्कूल के नजदीक जायसवाल स्पीच एंड हियरिंग सेंटर क्लीनिक का उद्घाटन किया गया।क्लीनिक का उद्घाटन ऑडियोलॉजिस्ट धनंजय कुमार जायसवाल,पत्नी तन्नू जायसवाल और पुत्री नित्या जायसवाल ने फीता काट कर किया। मौके पर उपस्थित धनंजय जायसवाल ने बताया कि स्पीच एंड हियरिंग सेंटर खुलने से गढ़वा के लोगों को काफी सहूलियत होगी।अब गढ़वा वालों को स्पीच एंड ऑक्यूपेशनल थेरेपी के लिए रांची जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।उन्होंने बताया की हमारे स्पीच एंड हियरिंग सेंटर का मुख्य लक्ष्य है की जो बच्चे बचपन से हकलाते हैं,सुन नहीं सकते ऑटिज्म सेरेब्रल पाल्सी इस से पीड़ित लोग को ऑक्यूपेशनल थेरेपी और स्पीड थेरेपी के माध्यम से उनका इलाज यहां थेरॉपी के माध्यम से जड़ से किया जाता है।जो बच्चे बचपन से नहीं बोल पा रहे हैं सुन नहीं पा रहे हैं वह कुछ ही वर्षों में बोलने सुनने लगते हैं।उन्होंने बताया की हम हर बच्चे को उसकी पूरी क्षमता तक पहुँचने के लिए सशक्त बनाने में विश्वास रखते है।उन्होंने बताया की स्पीच थेरॉपी संचार कौशल पर ध्यान केंद्रित करती है। यह बोलने, शब्दों का उच्चारण करने, भाषा को समझने और अशाब्दिक संकेतों का उपयोग करने में कठिनाइयों को संबोधित करती है। स्पीच थेरॉपी बच्चों को खुद को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने और दूसरों को समझने में मदद करती है।ऑडियोलॉजी और स्पीच थेरॉपी को साथ में मिलाकर देखा जाए तो यह संचार संबंधी बाधाओं से निपटने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। ये उन बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं जो निम्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं।जैसे बोलने में देरी,उच्चारण संबंधी समस्याएं,हकलाना या धाराप्रवाह बोलने में समस्या,भाषा समझने में कठिनाई.श्रवण दोष शामिल है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कम्प्यूटर द्वारा श्रवण जाँच,OAE/BERA,हियरिंग एण्ड चुनाव व फिटींग,टिनाइटस री ट्रेनिंग व स्पीच थेरॉपी : हकलाना, तुतलाना,वाणी दोष, बच्चों का न बोलना,या देर से बोलना,स्पीच थेरेपी की सुविधा उपलब्ध है।मौके पर गढ़वा के C A ऋषभ जायसवाल,निशा जयसवाल,अमन जयसवाल नित्यश्री,विकास कुमार,आशु सिंहा,विकास कुमार मिश्रा,तन्नू जायसवाल,नैंसी कुमारी,जूही कुमारी,जितेंद्र पासवान,अमित यादव,राकेश सोनी,रितेश रंजन सोनी,विकास सोनी समित अन्य गन्यमान व्यक्ति मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!