मोहम्मदगंज पुलिस ने चोरी की शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कादलकुर्मी गांव में शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का शराब रखने और अवैध बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास कुमार अपने घर में चोरी का शराब रखकर खरीद बिक्री कर रहा है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर दंडाधिकारी अंचल अधिकारी रणवीर कुमार की उपस्थिति में पुलिस टीम ने छापेमारी की।छापेमारी के दौरान विकाश कुमार के घर से किंग फिशर बियर 650 एमएल की 2 बोतल, गॉड फादर बियर 500 एमएल की 19 बोतल, रॉयल स्टैग 375 एमएल की 4 बोतल और रॉयल स्टैग 180 एमएल की 14 बोतल, कुल 39 बोतल शराब बरामद की गई. थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और इंस्पेक्टर विनोद राम को दी. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद से लिखित आवेदन देकर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का अनुरोध किया गया, जिसके आलोक में अंचल अधिकारी रणवीर कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया. इंस्पेक्टर विनोद राम ने बताया कि आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया है।छापामारी अभियान में थाना प्रभारी नारायण सोरेन, एसआई हरेराम सिंह, हवलदार संजय सुमन लकड़ा तथा पुलिस जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!