मोरबे स्कूल में हंगामा: छात्राओं से अश्लील व्यवहार के आरोप पर ग्रामीणों ने 5 घंटे तक किया घेराव, कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए

Location: Manjhiaon

मझिआंव—उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरबे में शुक्रवार को ग्रामीणों ने शिक्षक पर छात्राओं के साथ अश्लील शब्दों का उपयोग करने के आरोप में लगभग पांच घंटे तक स्कूल का घेराव कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि 21 नवंबर की प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक दिनेश राम द्वारा छात्राओं से अशोभनीय भाषा में बात करने की शिकायत छात्राओं ने अपने अभिभावकों से की थी। शुक्रवार को लगभग डेढ़ सौ ग्रामीण सुबह 10 बजे स्कूल पहुंचे और शिक्षक को हटाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसी दौरान एक अन्य मामला भी सामने आया, जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर पांच दिनों तक होने वाले राष्ट्रगान और वंदेमातरम के गायन को शिक्षक दिनेश राम और तौसीफ रजा द्वारा संक्षिप्त करने का विरोध किया गया था।

प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णा राम के अनुसार, ग्रामीण स्कूल में घुसकर बच्चों को बाहर निकालने लगे और घोषणा की कि जब तक आरोपी शिक्षक को हटाया नहीं जाएगा, वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। मौके पर सभी शिक्षक भय के कारण अपने कमरों में बंद हो गए। हंगामा लगभग 2:30 बजे तक जारी रहा।

सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र राम, बीपीओ संतोष कुमार दुबे और स्थानीय थाना पुलिस पहुँची। पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्कूल से बाहर निकाला, हालांकि इस दौरान ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस पर भी झलका। बीपीओ द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई।

आरोपी शिक्षक दिनेश राम ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया। उनका कहना था कि उन्होंने केवल ठंड में छात्रों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी थी। राष्ट्रगान को लेकर विरोध करने का दावा भी उन्होंने गलत बताया और कहा कि सिर्फ बदलाव के सुझाव दिए थे। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि दोषी पाए जाने पर वे कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

मौके पर मौजूद सीआरपी मोंदसर नजर ने बताया कि मुखिया प्रतिनिधि, विप्रस अध्यक्ष मनोज प्रसाद तथा ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन को डीईओ के नाम बीपीओ को सौंपा गया। डीईओ कैंसर रजा ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!