Location: Manjhiaon
मझिआंव। कांडी थाना क्षेत्र के राजा घटहुआ गांव के तीन युवक सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, राजा घटहुआ गांव निवासी शशि कुमार (24), पिंटू कुमार (22) और पिंकू कुमार (23) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लमारी मोड़ के पास शराब के नशे में गिर पड़े। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने नशे की हालत में काफी हंगामा किया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. वीर प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों ने इतनी मात्रा में शराब पी रखी थी कि इलाज करने में कठिनाई हो रही थी। किसी तरह प्राथमिक उपचार के बाद दवा देकर तीनों को घर भेज दिया गया।











