
गढ़वा : संगत मोहल्ला स्थित मॉडल इन्फेंट स्कूल में शनिवार को सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि शेखर गुप्ता ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है, जिससे वे न केवल पढ़ाई में बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफल होकर समाज और राज्य का नाम रोशन कर सकें।
विद्यालय कक्षा नर्सरी से मैट्रिक तक की शिक्षा प्रदान करता है और विद्यार्थियों को कम मासिक शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जाना जाता है। यहां के विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिवक्ता और प्रशासनिक पदों पर अपनी पहचान बना चुके हैं।
विद्यालय में संगीत, नृत्य, कला, विज्ञान प्रदर्शनी, खेलकूद, योग और सामाजिक कार्यों को भी बढ़ावा दिया जाता है। विद्यालय के उप-प्राचार्य रामानंद चौबे, वेद प्रकाश, धनंजय ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, शुभम शर्मा, नितेश चौधरी, मंजू देवी, ज्योति देवी और मीनाक्षी मैडम सहित निदेशक सच्चिदानंद धर दुबे, संजय कुमार गोयल और धर्मेंद्र तिवारी विद्यालय के विकास में निरंतर सहयोग दे रहे हैं।
विद्यालय के संरक्षक सुशील केसरी, विजय केसरी एवं अन्य समाजसेवियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
















