Location: कांडी
एसपी द्विवेदी मॉडर्न सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षक टीम ने शनिवार को नगर बंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर का शांत और अनुशासित वातावरण विद्यार्थियों के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव रहा, जहां उन्होंने भारतीय मूल्यों और अनुशासन का महत्व महसूस किया।
स्कूल के निर्देशक सत्य प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय शिक्षा के साथ-साथ वास्तविक दुनिया के अनुभव प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के माध्यम से छात्र कक्षा में सीखी गई बातों को व्यवहारिक जीवन से जोड़ पाते हैं, जिससे उनके सामाजिक कौशल और व्यवहारिक ज्ञान का विकास होता है।
भ्रमण के दौरान शिक्षक विकास कुमार, आशीष पासवान, हरेंद्र पासवान, वेद प्रकाश द्विवेदी तथा शिक्षिका काजल कुमारी उपस्थित











