मेराल में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक टक्कर में युवक की मौत, साथी घायल

Location: Meral

मेराल: थाना क्षेत्र के पढूआ पंचायत स्थित पतरिहा स्कूल के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

दुर्गेश रजवार की मौके पर मौत, चार सवार फरार

जानकारी के अनुसार, बरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी दुर्गेश रजवार (18 वर्ष) अपने गांव के ही जमायत अंसारी के साथ मेराल से घर लौट रहा था। करीब दोपहर 12 बजे, पतरिहा स्कूल के पास सामने से आ रही चार सवारियों वाली बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दुर्गेश रजवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जमायत अंसारी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार चारों लोग मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

स्थानीय लोगों ने मेराल थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

मजदूरी करते हैं मृतक के पिता

मृतक दुर्गेश रजवार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता उमेश रजवार मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं और हादसे के वक्त घर पर भी नहीं थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!