Location: Meral
मेराल (प्रतिनिधि): प्रखंड के रेजो गांव निवासी पंकज कुमार यादव ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन झारखंड वाणिज्य कर पदाधिकारी (STO) पद के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, भाजपा नेता धनंजय चौधरी, इंजीनियर रोहित कुमार, तथा एस.बी. अकैडमी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल के निदेशक मदन यादव सहित अन्य लोगों ने पंकज को मिठाई खिलाकर और मां शायर देवी धाम की प्रतिमा भेंटकर शुभकामनाएं दीं।











