खरसोता से कांवरियों का जत्था रवाना, बाबा नगरी में करेंगे पूजा-अर्चना

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): श्रावण मास में पूरे क्षेत्र में “बोल बम” के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरसोता गांव से दर्जनों कांवरियों का जत्था सोमवार को बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुआ।

कांवरिया सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बुढ़ी खाड़ हनुमान मंदिर और पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद “हर हर महादेव” और “जय भोले” के जयघोष के साथ कांवरिये सुरक्षित वाहन से बाबा नगरी की ओर रवाना हुए।

सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य कांवरियों ने बताया कि वे अपने प्रखंड, गांव और क्षेत्र के सभी लोगों की सुख-समृद्धि, अमन-चैन और कल्याण के लिए बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करेंगे।

इस धार्मिक यात्रा में सुरेंद्र चौधरी, अवधेश चौधरी, बैजू प्रसाद, मनोज चौधरी, नारायण शर्मा, लीलावती देवी, नीरा देवी, अमेरिका चौधरी, प्रवेश चौधरी, कृष्णा चौधरी और आशा देवी सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!