मेदिनीनगर में तीन अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप, अस्पताल की दुर्दशा, महिला की पिटाई और युवक सड़क हादसे में घायल

Location: पलामू


मेदिनीनगर, 24 जुलाई – जिले में बुधवार को तीन अलग-अलग घटनाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित किया और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। अस्पताल परिसर में शौचालय का गंदा पानी बहने की स्थिति, घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला की गंभीर हालत और एक युवक का सड़क दुर्घटना में घायल होना शहर के हालात को उजागर करता है।

अस्पताल परिसर में फैली गंदगी से मरीजों को परेशानी
मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के परिसर में शौचालय की टंकी ओवरफ्लो हो जाने से गंदा पानी बह रहा है, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और चिकित्सकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और दुर्गंध के कारण संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। जिस स्थान पर यह गंदा पानी बह रहा है, वहीं मरीज पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े होते हैं, जिससे समस्या और भी गंभीर हो जाती है। अस्पताल प्रबंधक सुनीत सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई है और जल्द ही टंकी की सफाई कराई जाएगी।

महिला को चचेरे ससुर व सास ने पीटा, हालत गंभीर
इधर, सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव में एक महिला के साथ घरेलू हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। गांव निवासी अरविंद राम की पत्नी नीलम देवी (27 वर्ष) को उसके चचेरे ससुर सरवन राम, सुरेंद्र राम और उनकी पत्नियों ने मिलकर बुरी तरह पीटा। घटना के बाद पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल तक नहीं ले जाया गया। बाद में ग्रामीणों के जरिए सूचना मिलने पर पीड़िता की मां चांदो देवी ने गुरुवार को पहुंचकर नीलम को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है।

स्कूल बस की टक्कर से युवक घायल, रांची रेफर
एक अन्य घटना में चैनपुर चौक पर डीएवी स्कूल की बस नंबर 12 ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के बांसडीह निवासी नसीम अंसारी के पुत्र रेहान अली (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह परीक्षा देकर जीएलए कॉलेज, मेदिनीनगर से लौट रहा था। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई, और प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रिम्स रेफर किया गया है। चैनपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इन तीनों घटनाओं ने मेदिनीनगर में स्वास्थ्य व्यवस्था, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!