मुहर्रम पर्व को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

Location: पलामू

मेदिनीनगर। सदर थाना परिसर में थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सदर बीडीओ जागो महतो , सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम व दोनों समुदाय के साथ पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। मौके पर एसआई विवेक कुमार, एएसआई सुजीत पांडेय, तुलेश्वर रजक,अरबिंद गुप्ता,नबी रसुल अंसारी,हाजी,जरून निशान,अनवर साहब, शिक्षक रविंद्र सिंह, सुलेमान अंसारी, अजय तिवारी,भाुसही जेनरल अजमल अंसारी, अबुल सरीफ अंसारी, पोखराहा जेनरल अफरोज अंसारी, देवलाल यादव, परवेज अख्तर, मंसुर अंसारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व सदर प्रखंड में आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाता है। वर्षा होने के कारण जुलूस निकलने वाले मार्गों में बने गड्ढा को अविलंब मरम्मति कराया जाये। साथ ही साथ बिजली व्यवस्था समय अनुसार काटा जायेगा। ताकि लोगों को परेशानी न हो। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखा जाये एवं समाज में विद्वेष फैलाने वाले उपद्रवियों को चिंहित कर कार्रवाई किया जाये ताकि पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। इस मौके पर बीडीओ जागो महतो ने कहा कि सदर प्रखंड में दोनों समुदाय का कोई भी पर्व पूर्व में मनाया गया है तो उसमें प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा है। जिस कारण कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुआ है। मैं यह उम्मीद करता हूं कि मुहर्रम पर्व या आनेवाले कोई •भाी पर्व दोनों समुदाय प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर मनायें। उन्होंने मुहर्रम कमिटी के लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार के गाईड लाईन के अनुसार कोई भी पर्व मनायें। उसमें प्रशासन का भरपूर सहयोग करेगा। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम ने कहा कि पलामू में हिंदू मुस्लिम एकता बेमिशाल है। यहां के लोग काफी सुलझे हैं जो छोटी समस्या को आपस में मिलक समाधान कर लेते हैं। इसमें प्रशासन की सहयोग नहीं के बराबर होता है।थाना प्रभाारी संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरे सदर थाना क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों या नशापान कर समाज में विद्वेष फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी प्रकार के अफवाह खबरों पर ध्यान नहीं दें। यदि किसी को कोई गलत सूचना प्राप्त होता हो तो उसकी सुचना मुझे दें। निश्चित रूप से तत्काल कार्रवाई की जायेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!