मुहर्रम को लेकर गढ़वा पुलिस अलर्ट, अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

Location: Garhwa


गढ़वा। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
एसपी ने मुहर्रम के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए थाना स्तर एवं पुलिस केंद्र गढ़वा में उपलब्ध जवानों का मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीमावर्ती थानों के साथ समन्वय स्थापित कर पशु तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा।
बैठक में नशाखोरी, बाल विवाह, डायन-बिसाही, सड़क सुरक्षा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। इसके तहत सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में जाकर लोगों एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
एसपी ने सभी संवेदनशील एवं धार्मिक स्थलों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, नियमित रूप से दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच चलाने तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एससी-एसटी कांडों में मुआवजा संबंधी प्रस्ताव समय पर संबंधित विभाग को भेजने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर विशेष उपाय करने का भी निर्देश दिया।
अपराध समीक्षा के दौरान विगत माह में दर्ज मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने, एससी-एसटी एवं पॉक्सो एक्ट के मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने, नक्सल कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पेट्रोलिंग पार्टियों की गतिविधियों पर क्यूआर कोड के माध्यम से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर प्राप्त करने, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन निर्धारित समय सीमा में पूरा करने, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, ड्रंक एंड ड्राइविंग, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर अपराध, एनडीपीएस, सीसीए एवं आईटी एक्ट से संबंधित मामलों में कार्रवाई तेज करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही अनुसंधानकर्ताओं को ई-साक्ष्य पोर्टल पर मामलों की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मुहर्रम को लेकर गढ़वा पुलिस अलर्ट, अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

    मुहर्रम को लेकर गढ़वा पुलिस अलर्ट, अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

    एससी डिग्री कॉलेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन शुरू

    राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग की संभावना ने उड़ाई नींद

    राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग की संभावना ने उड़ाई नींद

    सरस्वती नदी के पुनर्जीवन में एसडीएम संजय पांडेय की भूमिका भगीरथ जैसी : नीरज श्रीधर

    कंकारी में मुखिया प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, योजनाओं की दी जानकारी

    कंकारी में मुखिया प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, योजनाओं की दी जानकारी

    विनीत तिवारी हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू का पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा जेल

    विनीत तिवारी हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू का पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा जेल
    error: Content is protected !!