Location: Manjhiaon
मझिआंव
मझिआंव प्रखंड स्थित शिवेश्वर चंद्रवंशी डिग्री महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से जल्द नामांकन कराने की अपील की है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक सत्र 2026-30 के लिए बीए, बीएससी एवं बीकॉम तीनों संकायों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। वहीं स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 के लिए एमए, एमएससी एवं एमकॉम तीनों संकायों में भी नामांकन लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जो छात्र-छात्राएं स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन लेना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द अपना नामांकन सुनिश्चित करा सकते हैं।
नामांकन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं मोबाइल नंबर 99348 01955 पर संपर्क कर सकते हैं।