मासिक तनाव में युवती ने एक पेड़ के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

Location: पलामू

मेदिनीनगर।मनातू थाना क्षेत्र के बंशीखुर्द गांव निवासी अमृत भुइयां की पुत्री सुषमा कुमारी उम्र 25 वर्ष शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे मानसिक तनाव में आकर घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना के बारे में लड़की के चाचा कृत भुइयां ने बताया कि वंशीखुर्द गांव का एक लड़का सुषमा कुमारी और अपना अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके कारण सुषमा चिंतित और परेशान रहने लगी।इसी बीच सुषमा मानसिक तनाव में आकर शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी मनातू थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!