मां के साथ दो बच्चे नौ दिनों से घर से लापता ,परिजन परेशान

Location: Manjhiaon

बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा पंचायत के कौवाखोह गांव निवासी नीरज कुमार सिंह की 28 वषिंय पत्नी रेणु देवी, 7 वर्षीय बेटी अनन्या कुमारी एवं 4 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार सिंह पिछले 8 जून से घर से अचानक लापता हो गये हैं। जिसकी सन्हा दर्ज बरडीहा थाना में करा दी गई है। जिसमें दिये गये आवेदन में निरज ने लिखा है कि उनकी पत्नी,बेटी एवं पुत्र 8 जून को लगभग दिन के एक बजे घर से अचानक लापता हो गये,वे घर आने पर तीनों को घर में नहीं होने पर इसकी सूचना घर वालो को दी ,सभी ने आसपास ,तथा सगे संबंधियों के यहां मोबाइल से पता करने के बावजूद भी कहीं पता नहीं चलने पर उसी दिन थाना में लापता का सन्हा दर्ज कराकर अभी तक खोज बिन किया जा रहा है ,इसके बाद संबंधियों, रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड पर खोजने पर कोई पता नहीं चल सका मां के साथ में गई अनन्या कुमारी दलको गांव स्थित नीजी स्कूल सरस्वती इंगलिस में स्टैंडर्ड एक की छात्रा है।
इधर इस संबंध में बरडीहा थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि लापता रेणु देवी का मोबाइल नंबर 9241 72 4074 पर ट्रेस करने पर लोकेशन एक बार मेराल थाना क्षेत्र के ओखड़ गाड़ा एवं दुसरी बार बरकाकाना डेहरी ओनसोन रेल खंड के पलामू जिला के सतबहिनी एवं ऊटांरी रोड के बीच का लोकेशन बताया ,फिर मोबाइल बंद बता रहा है,थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि विभाग के माध्यम से सभी स्थानों पर उसकी सूचना दे दी गई है ,तथा पुलिस लगातार खोज कर रही है,इधर तीनों को नहीं मिलने पर पुरे घर -परीवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है ,तथा नीरज का स्थिति काफी खराब होते जा रहा है अपनी पत्नी ,पुत्र एवं बेटी के सोच में बस वह एक रट लगाते हुए हैं कि तीनों को खोजकर लाईए।नीरज कुमार सिंह ने समाचार के माध्यम से आग्रह करते हुए अपनी पत्नी,बेटी एवं पुत्र की सूचना मोबाइल संख्या 950 8641 979 एवं 91 2213 7768 पर देने तथा इसकी सूचना देने वालों को 21 हजार रुपये नगद ईनाम देने की भी बात कही है ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!