मांझीगांवा और घटहुआ कला पंचायत में आयोजित ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम संपन्न

Location: कांडी

कांडी प्रखंड के दो पंचायतों मांझीगांवा और घटहुआ कला में शुक्रवार को आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों जगह कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ राकेश सहाय, प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, जिला पार्षद दक्षिणी नेहा कुमारी, उत्तरी जिप सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, मुखिया रीता देवी, कौशल्या देवी तथा पंचायत समिति सदस्य पवित्री देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पंचायत की मुखिया रीता देवी ने बीडीओ सहित सभी जनप्रतिनिधियों का अंगवस्त्र और फूलमाला से स्वागत किया।

मांझीगांवा पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 223 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पशुपालन 50, मनरेगा 09, पेंशन 30, राशन कार्ड, श्रम विभाग, अबुआ आवास योजना, कृषि केसीसी 04, डाकघर 12, दाखिल-खारिज 04 तथा स्वास्थ्य विभाग के 110 आवेदन शामिल रहे। शिविर में मुसहर समुदाय के 18 लोगों को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में चार महिलाओं की गोदभराई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। इसी दौरान देवंती देवी ने अपने पिता के आवास से जुड़ी समस्या रखी, जिस पर बीडीओ ने उचित समाधान का आश्वासन दिया।

घटहुआ कला पंचायत में शिविर के दौरान पेंशन के 16, राशन कार्ड के 30, जाति प्रमाण पत्र 2, दाखिल-खारिज 1, बिजली विभाग 1, पशुपालन 12, मनरेगा 33, श्रम विभाग 12, स्वास्थ्य 45, मईया सम्मान योजना 197 और अबुआ आवास योजना के 185 आवेदन प्राप्त हुए।

कांडी प्रखंड में इस दिन आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का अंतिम दिन था। इसी क्रम में श्रमिक मित्र अनिल राम ने चटनिया पंचायत में पांच लाभुकों को श्रमिक कार्ड वितरित किए, जिनमें मंजू देवी, संजय रजवार, मुकेश राम, मुकेश यादव और राजेंद्र यादव शामिल हैं।

पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मौके पर प्रखंड समन्वयक उमंग पांडेय, कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, रहीम अंसारी, पंकज कुमार, उत्तरी जिप सदस्य प्रतिनिधि सुजीत कुमार, शंभूनाथ साह सहित संबंधित पंचायतों के सभी पदाधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!