महिला वार्ड में अवैध वसूली की शिकायत पर अस्पताल अधीक्षक और डॉ. आरके रंजन ने किया निरीक्षण

Location: पलामू


मेदिनीनगर। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला वार्ड में कुछ दिन पहले स्टाफ द्वारा मरीजों से अवैध रूप से पैसे मांगने की शिकायत सामने आई थी। इसी को लेकर बुधवार को अस्पताल अधीक्षक अजय कुमार और डॉक्टर आरके रंजन ने अस्पताल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर जानकारी ली और पूछा कि क्या किसी स्टाफ ने उनसे पैसे की मांग की है। हालांकि किसी मरीज ने इस संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा। सभी ने बताया कि उनसे किसी भी प्रकार का पैसा नहीं मांगा गया है।

मौके पर उपस्थित डॉ. आरके रंजन ने मरीजों को बताया कि यह एक सरकारी अस्पताल है, जहां सभी जांच और इलाज पूरी तरह मुफ्त होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी स्टाफ पैसे की मांग करता है, तो उसकी तुरंत सूचना अस्पताल अधीक्षक या उन्हें स्वयं दें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल में कार्यरत सभी बालाजी और अन्य संविदा कर्मचारी अनिवार्य रूप से अपना आईडी कार्ड पहनें। यदि कोई भी कर्मचारी बिना पहचान पत्र के पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से हटा दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल मैनेजर, अस्पताल पुलिस चौकी के जवान महेंद्र कुमार समेत अन्य कर्मी भी मौजूद थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!