Location: Manjhiaon
मझिआंव, प्रतिनिधि: प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव में आयोजित होने वाले महायज्ञ को लेकर विद्युत विभाग सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी देते हुए कनीय अभियंता कमल कुमार ने बताया कि सहायक विद्युत अभियंता निरंजन कुमार, कनीय अभियंता स्वयं कमल कुमार एवं बिजली मिस्त्री राम अवतार चौधरी, सुनील यादव, जितेंद्र कुमार, रवि, राजेश कुमार तथा संवेदक अशोक मेहता द्वारा संयुक्त रूप से स्थल का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 11,000 वोल्ट के बिजली तारों के आसपास किसी भी प्रकार का पंडाल, झूला या अन्य संरचना नहीं लगाई जाए, बल्कि सुरक्षित दूरी पर ही आयोजन किया जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि यज्ञ शुरू होने से पहले सभी 11,000 वोल्ट तारों को बदलकर दुरुस्त किया जाएगा तथा तारों के नीचे सुरक्षा के लिए पोल के माध्यम से गार्डिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
ज्ञात हो कि गोपालपुर में 22 मार्च से 27 मार्च तक “श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत विभाग द्वारा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस मौके पर यज्ञ समिति के संरक्षक आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे, उपाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे, सुरक्षा प्रभारी जितेंद्र यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित