मनरेगा वेंडरों को 31 मार्च तक रॉयल्टी जमा करने का अल्टीमेटम, बीडीओ ने दी सख्त चेतावनी

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड के सभी मनरेगा वेंडरों को 31 मार्च तक रॉयल्टी की बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। बीडीओ राकेश सहाय ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि किसी भी वेंडर ने समय सीमा के भीतर रॉयल्टी नहीं जमा की, तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अप्रैल में किसी भी वेंडर का वाउचर क्लियर हुआ और उसका भुगतान हुआ, तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने इसे सरकारी राशि के गबन का मामला बताया।

बीडीओ ने सवाल उठाया कि वेंडर इतने दिनों तक रॉयल्टी की रकम अपने पास क्यों रखते हैं और पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व बीपीओ इस पर नजर क्यों नहीं रखते? उन्होंने निर्देश दिया कि सभी वेंडर 31 मार्च तक अपनी बकाया रॉयल्टी राशि जमा करें और प्रत्येक योजना के तहत कितनी राशि बाकी है, इसका विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

इस मुद्दे को लेकर 28 मार्च, शुक्रवार को इसकी गहन समीक्षा की जाएगी। इसके तहत, शाम 4 बजे सभी मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक बुलाई गई है, जिसमें वे अपने प्रतिवेदन के साथ शामिल होंगे। इस बैठक में मनरेगा के अलावा आवास योजना की भी समीक्षा होगी। बैठक में दोनों विभागों के सभी कर्मियों के साथ पंचायत सचिवों की उपस्थिति भी अनिवार्य होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!