मझीआँव नगर पंचायत में सुमन विश्वकर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित

Location: Garhwa

गढ़वा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (नगरपालिका) दिनेश यादव ने बुधवार को गढ़वा अनुमंडल सभागार में आयोजित समारोह में मझीआँव नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे संविधान के अनुरूप अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि मझीआँव के विकास हेतु प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी प्रतिनिधियों को टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने स्थानीय नगर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया।
शपथ ग्रहण के उपरांत नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस चुनाव में दो अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें सुमन विश्वकर्मा को कुल 06 मत प्राप्त हुए, जबकि विकास कुमार सिंह को 05 मत मिले। एक मत अमान्य घोषित किया गया।
निर्वाची पदाधिकारी-सह-गढ़वा भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविश राज सिंह ने सुमन विश्वकर्मा को विजयी घोषित करते हुए जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। इसके बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मझीआँव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी रविश राज सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, बीडीओ कुमार नरेन्द्र नारायण, अंचल अधिकारी सफी आलम सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझीआँव नगर पंचायत में सुमन विश्वकर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    मझीआँव नगर पंचायत में सुमन विश्वकर्मा  उपाध्यक्ष निर्वाचित

    महायज्ञ को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, सहायक अभियंता ने यज्ञ स्थल का लिया जायजा

    महायज्ञ को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, सहायक अभियंता ने यज्ञ स्थल का लिया जायजा

    शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की पढ़ाई व मानसिक तैयारी पर जोर

    शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की पढ़ाई व मानसिक तैयारी पर जोर

    कांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट

    कांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट

    बड़े जनादेश की बड़ी जिम्मेदारी: उम्मीदों और चुनौतियों के मोड़ पर गढ़वा नगर परिषद

    बड़े जनादेश की बड़ी जिम्मेदारी: उम्मीदों और चुनौतियों के मोड़ पर गढ़वा नगर परिषद

    मेराल के माँ शायर देवी धाम में चैत्र नवरात्रि महोत्सव की तैयारी तेज, 19 मार्च से शुरू होगा भव्य आयोजन

    मेराल के माँ शायर देवी धाम में चैत्र नवरात्रि महोत्सव की तैयारी तेज, 19 मार्च से शुरू होगा भव्य आयोजन
    error: Content is protected !!