मझिआंव हनुमान मंदिर में मकर संक्रांति मेला के दौरान महिला से सोने की चेन चोरी, लोग आक्रोशित

Location: Manjhiaon

मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के बुढ़ी खाड़ हनुमान मंदिर में मकर संक्रांति मेला के दूसरे दिन भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच मेन बाजार निवासी सह कमलापुरी श्रुंगार स्टोर के प्रोपराइटर उमाशंकर कमलापुरी की पत्नी नीलम देवी के गले से सोने का चैन चोरी हो गया।
पीड़िता के अनुसार, मंदिर के अंदर महिलाओं की भारी भीड़ के बीच जब वह बजरंगबली का दर्शन करने गई, तभी किसी चोर ने उनके गले से चैन काट लिया। घटना के तुरंत बाद वह मंदिर से बाहर आकर जोर-जोर से रोने लगी। उनके पति उमाशंकर कमलापुरी ने जब पूछा तो उन्होंने पूरी घटना बताई।
सूचना मिलने पर भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। लोगों ने चर्चा की कि मंदिर क्षेत्र में महिला चोर गिरोह सक्रिय हैं। बताया गया कि हाल ही में मोरबे क्षेत्र में भी महिला के साथ इसी प्रकार की घटना हुई है।
भीड़-भाड़ में केवल नाम मात्र के डंडा पार्टी पुलिस की उपस्थिति से लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। उमाशंकर कमलापुरी ने बताया कि चोरी गई चेन लगभग डेढ़ लाख रुपए की मूल्य की थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!