मझिआंव में सीमेंट लदा ट्रक नाले में फंसा, बड़ी दुर्घटना टली

Location: Manjhiaon

मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के बलौक रोड स्थित तीन मुहान के समीप शनिवार को वाइन शॉप के पास टूटी नाली में सीमेंट लदा भारी मालवाहक ट्रक का पहिया धंस गया। ट्रक 16 चक्का होने के कारण पीछे के पहिये के सहारे संतुलित रहा, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

काफी मशक्कत के बाद ट्रक के पहिये को नाली से बाहर निकाला गया। इस दौरान व्यस्त सड़क पर तीनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।

उल्लेखनीय है कि करीब 15 दिन पूर्व रात में सवारी से भरे ई-रिक्शा का पहिया भी इसी नाली में गिर गया था। उस समय बगल में खड़ी महिला समेत सवारियां बाल-बाल बची थीं। बताया गया कि नाली पिछले पांच महीने से क्षतिग्रस्त है।

इसके अलावा वार्ड संख्या 5 में रेखा पांडेय छड़-सीमेंट दुकान के पूर्व की ओर जाने वाले पीसीसी पथ पर नाली की पटिया भी टूटी हुई है, जहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में समाचार पत्र के माध्यम से कई बार नगर पंचायत पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई।

इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि कनीय अभियंता से दोनों स्थलों की जांच कराकर नाली की पटिया को दुरुस्त कराया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!