मझिआंव में सीआरपीएफ जवान अंगद कुमार को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी सीआरपीएफ जवान अंगद कुमार (38 वर्ष) का निधन बीमारी के कारण रांची के पारस अस्पताल में हो गया। वे पिछले एक माह से पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। 21 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

बुधवार की देर शाम जवान का शव जब करमडीह गांव स्थित पैतृक आवास लाया गया, तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पत्नी रेखा देवी, मां राधा देवी, 12 वर्षीय पुत्र दक्ष कुमार, पिता नंदन राम और अन्य परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

गुरुवार को जवान का अंतिम संस्कार मझिआंव कोयल नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। इससे पूर्व गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ 172 बटालियन के असिस्टेंट कमांडर अमित किशोर के नेतृत्व में जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला और शहीद जवान के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने तीन राउंड फायर कर शहीद को सलामी दी। शव यात्रा में लगभग दो हजार लोग शामिल हुए, और पुत्र दक्ष कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

बताते चलें कि अंगद कुमार वर्ष 2006 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर की 237 बटालियन में कार्यरत थे। वहीं अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए झारखंड लाया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो भाई और एक पुत्र सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान शिवनाथ राम, विक्रमा राम, गुड्डू राम, बिगू राम, पूर्व मुखिया साबिर अंसारी, नामदेव राम, मिथिलेश राम, मोती राम, अरुण ठाकुर, राम प्रसाद ठाकुर, राजू कुमार ठाकुर, रामवृक्ष राम, उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!