Location: Manjhiaon
मझिआंव
मझिआंव थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया है। मझिआंव गांव निवासी रंजीत कुमार तिवारी ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि बुधवार की देर शाम वे अपने घर के पास बैंडमेटल बजा रहे थे। उसी दौरान मझिआंव खुर्द निवासी विवेक कुमार ठाकुर एवं रोहित ठाकुर के साथ कहा-सुनी हुई, जो आगे बढ़कर विवाद और फिर मारपीट में बदल गई। घटना में रंजीत तिवारी के सिर में चोट लगी, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल मझिआंव में कराया गया।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर केस कांड संख्या 135/25 दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गढ़वा जेल भेज दिया।











