मझिआंव में दो बाइकों की टक्कर में दंपति व 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल, महिला देख बेहोश हुई

Location: Manjhiaon

मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के समीप सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टरहे गांव निवासी उपेंद्र कुमार रवि अपनी पत्नी प्रियंका देवी (22 वर्ष) और 6 वर्षीय पुत्र प्रीतम राज के साथ मोटरसाइकिल से मझिआंव से टरहे जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। 6 वर्षीय प्रीतम राज के सिर में गंभीर चोट आई है और खून बहने लगा। पुत्र की हालत देख उसकी मां प्रियंका देवी कुछ समय के लिए बेहोश हो गई। प्रियंका के मुंह, नाक व शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। उपेंद्र कुमार को भी आंशिक रूप से चोटें लगी हैं।

घायलों को तत्काल मझिआंव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. मनीष कुमार सिंह द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

उधर, टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल पर सवार रामपुर गांव निवासी 11 वर्षीय नेहा कुमारी भी आंशिक रूप से घायल हो गई, लेकिन उसके परिजन उसे लेकर मौके से फरार हो गए।

समाचार लिखे जाने तक टरहे गांव के तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!