मझिआंव में झुका ट्रांसफार्मर बना खतरा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रतिनिधि:
प्रखंड मुख्यालय के एफसीआई गोदाम के समीप मझिआंव-करमडीह मेन रोड पर सड़क किनारे लगा बिजली का ट्रांसफार्मर झुका हुआ है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इस ट्रांसफार्मर से ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली तार भी गुजरा है, जो खतरे को और भी बढ़ा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर पूरी तरह से धारा प्रवाहित तार व पोल से जुड़ा हुआ है और सड़क के बिल्कुल सटे होने के कारण अगर यह गिरता है तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेषकर बारिश के मौसम में मिट्टी के गीले होने और तारों के खिंचाव के कारण ट्रांसफार्मर के सड़क की ओर गिरने की संभावना प्रबल हो गई है। यह मार्ग हमेशा चालू रहता है, जिससे आमजन के लिए यह और भी खतरनाक हो गया है। आश्चर्य की बात यह है कि बगल में ही बिजली सब स्टेशन मौजूद होने के बावजूद अब तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया है।

इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता महादेव महतो ने बताया कि स्थल निरीक्षण के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!