मझिआंव में आठ पंचायतों को टीवी मुक्त होने का प्रमाण पत्र प्रदान

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):
टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को मझिआंव रेफरल अस्पताल परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर आठ पंचायतों को टीवी (यक्ष्मा) मुक्त घोषित किया गया। इस अवसर पर संबंधित पंचायतों के मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

जानकारी देते हुए टीवी विभाग के एसटीएस कन्हैया कुमार ने बताया कि मझिआंव प्रखंड की टड़हे, सोनपुरवा, करमडीह, तलशबरिया एवं बोदरा पंचायत तथा कांडी प्रखंड की कांडी, शिवपुर एवं बलियारी पंचायत को टीवी मुक्त घोषित किया गया है। इन सभी पंचायतों के मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह मझिआंव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ एवं एसटीएस कन्हैया कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि शेष बचे पंचायतों में भी लगातार टीवी उन्मूलन को लेकर शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेफरल अस्पताल एवं सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क टीवी की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही मरीजों को उचित परामर्श, खान-पान, रहन-सहन सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूरषेश्वर मिश्रा, एसटीएलएस अरविंद अग्रवाल, बीपीएम शिवनारायण मंडल, लैब टेक्नीशियन अनुज कुमार एवं रवि कुमार सहित मुखिया पूनम सिंह, मुसर्रत जहां, अख्तर खान, महताब आलम, मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह, इंदल सिंह, मुखिया विजय राम, पुरुषोत्तम कुमार, रवि सोनी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!