मझिआंव में अवैध बिजली उपयोग के आरोप में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Location: Manjhiaon

मझिआंव थाना क्षेत्र में गुरुवार को विद्युत विभाग द्वारा अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। कनीय अभियंता कमल कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तीन लोगों को अवैध रूप से हुक व बाईपास के माध्यम से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया।

कमल कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर थाना में बिछी गांव निवासी अवध चौधरी, बरका खाला गांव निवासी गीता देवी (पत्नी विरेंद्र सिंह) और भुसुआ गांव निवासी आशा देवी (पत्नी बैजनाथ राम) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर मझिआंव थाना कांड संख्या 123/25 के तहत भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 138 के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है।

तीनों पर 12,200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 36,600 रुपये जुर्माना लगाया गया है। कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन लेकर और मीटर लगवाकर ही बिजली उपयोग करने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!