मझिआंव प्रमुख ने डीसी से की शिकायत: ऑपरेटर पर फर्जी बहाली व पैसे उगाही का आरोप

Location: Manjhiaon

मझिआंव—प्रखंड प्रमुख आरती दुबे ने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर मझिआंव अंचल में कार्यरत ऑपरेटर सत्य प्रकाश विश्वकर्मा को कार्यमुक्त करने और उसके कार्यों की जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में प्रमुख ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन सीओ प्रमोद कुमार की सिफारिश और व्यक्तिगत लगाव के आधार पर, बिना किसी विज्ञापन और सरकारी गाइडलाइन का पालन किए, ऑपरेटर को फर्जी तरीके से बहाल किया गया है।

प्रमुख के अनुसार ऑपरेटर द्वारा जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर ग्रामीणों से पैसों की उगाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में सरकारी नियमों को ताक पर रखकर मनमानी तरीके से काम किया जा रहा है, जिससे कार्यालय की छवि खराब हो रही है और ग्रामीण आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं।

प्रखंड प्रमुख ने ऑपरेटर को तत्काल पदमुक्त करने के साथ-साथ विज्ञापन जारी कर नियमसम्मत तरीके से नई नियुक्ति करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!