मझिआंव: एसडीओ के निर्देश पर अवैध बालू भंडारण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि)। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने 27 अप्रैल को मझिआंव, बरडीहा और कांडी थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बरडीहा थाना क्षेत्र में मझिआंव-बरडीहा मुख्य मार्ग से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित बभनी गांव में करीब 50-55 ट्रैक्टर अवैध बालू का भंडारण पाया गया।

इस मामले में एसडीओ ने बरडीहा अंचल पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। निर्देश के अनुपालन में बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने राजस्व कर्मचारी के माध्यम से जांच कराई। जांच में पाया गया कि सरकारी जमीन (खाता संख्या 149, प्लॉट संख्या 924, रकवा 4.62 एकड़) पर अवैध रूप से बालू का भंडारण किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि यह अवैध भंडारण ग्राम बभनी निवासी बदरुद्दीन खां के पुत्र मोजाहिद खां के द्वारा किया गया था। जब बालू से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की गई, तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। सीओ ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हो गया कि मोजाहिद खां द्वारा अवैध रूप से बालू का भंडारण किया गया था।

वहीं, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीओ के निर्देश पर सीओ के आवेदन के आधार पर बरडीहा थाना कांड संख्या 24/25 के तहत मोजाहिद खां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!