भाषा विवाद पर भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वार, बहाली प्रक्रिया को बताया जनविरोधी

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड में भाषा आधारित नियुक्ति नियमावली को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सोरेन सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर हिंदी, मगही और भोजपुरी जैसी लोकप्रिय भाषाओं को दरकिनार कर राज्य के युवाओं में भ्रम और निराशा फैला रही है।

उन्होंने कहा कि, “नागपुरी भाषा पलामू-गढ़वा क्षेत्र की नहीं है। यहां की बड़ी आबादी हिंदी, मगही और भोजपुरी बोलती और समझती है। लेकिन सरकार इन भाषाओं को दरकिनार कर युवाओं के साथ अन्याय कर रही है।”

चौबे ने आरोप लगाया कि यह सरकार भाषा का विवाद उत्पन्न कर बहाली की प्रक्रिया में अड़ंगा डाल रही है, जिससे योग्य और प्रतिभावान युवा पीछे छूट रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार भी झामुमो सरकार ने ऐसी ही नीति लाई थी, जिसे भारी विरोध के बाद वापस लेना पड़ा था।

रितेश चौबे ने चेतावनी दी कि, “अगर सरकार ने भाषा नियमावली पर पुनर्विचार नहीं किया, तो भाजपा कार्यकर्ता और झारखंड के युवा मिलकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक सरकार जनभावनाओं के अनुरूप फैसला नहीं लेती।”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या झामुमो, राजद और कांग्रेस को हिंदी, मगही, भोजपुरी और अंग्रेज़ी भाषियों से कोई सरोकार नहीं है?

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!