भाजपा सांगठनिक चुनाव: गोवावल मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर बैठक आयोजित

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा सांगठनिक चुनाव को लेकर गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी की अध्यक्षता में मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ मंडल चुनाव संबंधित चर्चा हुई, जहां अध्यक्ष पद के लिए कई कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की। नियमानुसार तीन नामों पर सहमति बनी, जिन्हें भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन को भेजा जाएगा।

मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ से लेकर मंडल, जिला और प्रदेश स्तर तक चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति से होते हैं। उन्होंने बताया कि 17 से 19 मार्च के बीच मंडल अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दावेदारों में से तीन नामों का चयन कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जाएगा, जो उनकी सक्रियता और संगठन में भूमिका को देखते हुए निर्णय लेगी। इसके बाद वोटिंग प्रक्रिया या सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन होगा

रितेश चौबे ने आगे बताया कि मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद 21 से 23 मार्च के बीच जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

बैठक में भाजपा नेता सत्येंद्र कुमार तिवारी, अरविंद धर दुबे, ब्रजेश धर दुबे, राकेश उरांव, अरुण पांडेय, मंदीप विश्वकर्मा, संजीव तिवारी, अंजनी कुमार तिवारी, पंकज तिवारी, सिकेंद्र चौधरी, बुद्धि नारायण चौधरी, राहुल तिवारी, सुनेश पासवान, सुबोध कुमार, बालजी चौहान, धीरेन्द्र पाण्डेय, यदुनंदन चंद्रवंशी, अरविंद कुमार दुबे, बसंत कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    पेट्रोल से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक
    error: Content is protected !!