भाजपा संगठन पर्व: कार्यशाला में चुनाव प्रक्रिया और सदस्यता अभियान पर जोर

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा संगठन पर्व के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पिंडरा स्थित कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

संगठन पर्व सदस्यता अभियान ने हासिल किया लक्ष्य

कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि गढ़वा जिले में संगठन पर्व सदस्यता अभियान ने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। संगठन के चुनाव में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, आंतरिक लोकतंत्र कायम: दिनेशानंद गोस्वामी

मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा जिला पर्यवेक्षक दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इसमें आंतरिक लोकतंत्र कायम है। उन्होंने बताया कि इस बार बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल एवं जिलाध्यक्ष तक का चयन चुनाव के माध्यम से होगा। जिस मंडल में बूथ कमेटी का गठन पूरा नहीं होगा, वहां चुनावी प्रक्रिया रोक दी जाएगी।

मंडल स्तर पर कार्यशालाएं 5 से 7 फरवरी तक

ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने बताया कि पार्टी चुनाव को लेकर 5 से 7 फरवरी तक मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें बूथ से लेकर मंडल स्तर तक के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!