
Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर बाबूलाल मरांडी को बधाई दी और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय, रांची में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में बाबूलाल मरांडी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।
इस मौके पर विधायक तिवारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के लोकप्रिय नेता हैं, और उनके नेतृत्व में विधानसभा में राज्य की जनता की आवाज को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के चयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इससे भाजपा को नई मजबूती मिलेगी।
गढ़वा विधायक ने आगे कहा कि भाजपा सदन से सड़क तक राज्यहित में संघर्ष के लिए तैयार है और आने वाले समय में झारखंड के विकास के लिए भाजपा मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगी।
