Location: Garhwa
योग दिवस और आक्रोश प्रदर्शन को लेकर जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने सौंपी जिम्मेदारियां
गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी, गढ़वा जिला इकाई ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर सभी प्रखंडों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
इसके बाद 24 जून को भाषा विवाद, स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।
इन दोनों कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने हेतु पार्टी ने प्रखंडवार प्रभारी की घोषणा की है।
प्रखंडों में नियुक्त प्रभारी इस प्रकार हैं:रंका : विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी,रमकंडा : ओमप्रकाश केशरी,डंडा : ब्रजेश उपाध्याय,गढ़वा : सांसद बीडी राम,मेराल : बालमुकुंद सहाय,चिनियां : सुरज गुप्ता,खरौंधी : शारदा महेश प्रताप देव,केतार : रघुराज पाण्डेय,भवनाथपुर : मधुलता कुमारी,सगमा : इंद्रमणि जायसवाल,धुरकी : पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी,डंडई : अनीता गुप्ता, लक्ष्मण राम,बंशीधर नगर : पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही,रमना : अरविंद तुफानी,विशुनपुरा : राजीव रंजन तिवारी,मझिआंव : पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी,कांडी : ओमप्रकाश तिवारी,बरडीहा : ईश्वर सागर चंद्रवंशी,भंडरिया : मुकेश निरंजन सिन्हा,बड़गड़ : कुंवर सिंह के नाम शामिल हैं
जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने सभी प्रभारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने प्रखंड में इन कार्यक्रमों की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।















