भाजपा का चुनावी शंखनाद आज, अमित शाह देंगे विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र

Location: रांची


रांची : भारतीय जनता पार्टी आज से राज्य में चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। रांची के एचईसी स्थित प्रभात तारा मैदान से चुनावी शंखनाद होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की विस्तारित बैठक होने वाली है। इसमें मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता शामिल होंगे। करीब 25000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता और नेता इस विस्तारित बैठक में हिस्सा लेंगे। देश में संभवत पहली बार राज्य कार्य समिति की बैठक में एक साथ इतने कार्यकर्ता शामिल होंगे।
प्रभात तारा मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है। कार्यकर्ताओं के लिए नाश्ता खाने की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधानसभा में जीत का मंत्र देंगे। मौके पर चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी प्रमुख नेता भाग लेंगे
यह पहली बार होगा कि अमित शाह मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं नेताओं से सीधे रूबरू होंगे। भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा में पूरी रणनीति के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। संगठन को खास महत्व दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने को लेकर कई कार्यक्रम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसका परिणाम भी अच्छा मिल रहा है। भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने की हर रणनीति पर काम कर रही है । कोशिश है कि जो कमियां हैं उसे चुनाव से पूर्व दूर कर कर ली जाए। अमित शाह प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। क्या तैयारी है आगे क्या कैसे करना है इस पर चर्चा होगी। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस बार विधानसभा चुनाव में पूरी रणनीति के साथ उतरना चाहता है ताकि चुनाव में बहुमत हासिल किया जा सके। भाजपा अब हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रामक तरीके से जनता के बीच जाएगी। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
विस्तारित कर समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!