भवनाथपुर में मनरेगा संघ का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी का गठन

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को मनरेगा संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के पुनर्गठन पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कुमार वरुण ने की। शुरुआत में संघ के कार्यों की समीक्षा की गई और पिछले कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें पदाधिकारियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एई प्रिंस कुमार सिंह को सौंपी गई। तहमिद अंसारी सचिव चुने गए, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर दयानंद प्रजापति का चयन हुआ। जय राम राम को संरक्षक, सुनील तिवारी को उपाध्यक्ष, आनंद कुमार रजक को मीडिया प्रभारी और अनुज कुमार को एमआईएस प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

नई टीम ने संगठन को मजबूत बनाने और मनरेगा कर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि संघ कर्मियों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। सचिव तहमिद अंसारी ने संगठन की एकजुटता को इसकी असली ताकत बताया।

बैठक में आनंद कुमार रजक, प्रमेंद्र विश्वकर्मा, प्रमानंद ठाकुर, मनोज कुमार, शशि कुमार, पिनांकी चतुर्वेदी, किशोर कुमार, धर्मराज सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!